100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान, खियोवाली ढाब में लगाया निकष्य शिविर
फाजिल्का, 21 दिसंबर:- स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुरू किया गया 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सिवल सर्जन फ़ाज़िल्का डॉ. लहिंबर राम के दिशा निर्देशानुसार व जिला टीबी अधिकारी डॉ. नीलु चुघ के नेतृत्व तथा सीनीयर मेडीकल अफ़सर डॉ. विकास गांधी की देखरेख में सीएचसी खुईखेड़ा के अंतर्गत आते आयुष आरोग्य मंदिर खियोवाली में निकष्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे आए हुए कुल 40 मरीजों में से 20 लोगों के टेस्ट किए गए तथा 18 लोगों की बलगम की जाँच टीबी की पुष्टि हेतु की गई। इस मौके एसटीएस ज्योती, सीएचओ संजय कुमार, हेल्थ वर्कर विनोद कुमार, गांव के सरपंच नीरज रिनवा सहित आशा वर्कर उपस्थित थी।
इस दौरान जानकारी देते हुए ब्लॉक मास मीडिया इंचार्ज सुशील कुमार ने बताया कि भारत सरकार द्वारा 07-12-2024 से 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के दौरान टीबी की निःशुल्क जांच एवं उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। इस संबंध में विशेष डोर-टू-डोर टीमें भी गठित की जा रही हैं जो घर-घर जाकर टीबी के लक्षणों की जांच करेंगी तथा निःशुल्क जांच सुविधाएं प्रदान करेंगी, यदि जांच रिपोर्ट में कोई मरीज टीबी पॉजिटिव पाया जाता है तो उसे निःशुल्क उपचार प्रदान किया जाएगा। इस संबंध में एसटीएस ज्योति ने बताया कि अगर 2 सप्ताह से अधिक खांसी, भूख न लगना, वजन कम होना, बलगम में खून आना जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं। सरकारी अस्पताल में निःशुल्क जांच कराई जाए। उन्होंने बताया कि आज आयोजित शिविर में आए हुए कुल 40 मरीजों में से 20 लोगों के टेस्ट किए गए तथा 18 लोगों की बलगम की जाँच टीबी की पुष्टि हेतु की गई साथ ही 2 लोगों के निःशुल्क एक्स-रे भी करवाए गए।
What's Your Reaction?