पंजाब के निकाय चुनावों में 'आप' की बड़ी जीत: अमन अरोड़ा ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया, कहा - भाजपा और अकाली दल का सफाया हो गया

Dec 21, 2024 - 22:46
 0
पंजाब के निकाय चुनावों में 'आप' की बड़ी जीत: अमन अरोड़ा ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया, कहा - भाजपा और अकाली दल का सफाया हो गया
Join Our Channels
Join Our WhatsApp Channel Click Here
Follow Us on Google News Click Here
Follow Us on Daily Hunt Click Here

आम आदमी पार्टी ने नगर निकाय चुनाव में 50 प्रतिशत से ज्यादा वार्ड जीते

आप पंजाब अध्यक्ष ने विजेताओं और पार्टी के कार्यकर्ताओं को दी बधाई, जीत का श्रेय आप सरकार के जन-समर्थक कार्यों को दिया

अरोड़ा ने पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव के लिए राज्य चुनाव आयोग की भी सराहना की, कहा- पहली बार सत्ताधारी पार्टी ने स्थानीय निकाय चुनावों में धांधली नहीं की

चंडीगढ़, 21 दिसंबर : आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब के स्थानीय निकाय चुनावों में 977 में से 50 प्रतिशत से अधिक वार्डों में जीत हासिल करके इतिहास रचा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कहा कि यह शानदार जीत आम आदमी पार्टी के जन-समर्थक शासन और पारदर्शी राजनीति के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

अरोड़ा ने ट्विटर पर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और सभी विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी। उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को उनके अथक प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि उम्मीद करता हूं कि सभी निर्वाचित पार्षद लोगों की सेवा और विकास के लिए समर्पित रहेंगे।

मीडिया को जारी एक बयान में अरोड़ा ने उत्साहजनक परिणामों पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कहा कि पटियाला और जालंधर में, हमने असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है। जबकि फगवाड़ा जैसे छोटे निगमों में परिणाम पूरी तरह से हमारे पक्ष में नहीं आए, लुधियाना के नतीजों का अभी भी मिलान किया जा रहा है। यहां हमें जीत की उम्मीद है।

अरोड़ा ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग की सराहना की और इसकी तुलना कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान हुए कुप्रबंधन से की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में चुनाव में बड़े पैमाने पर धांधली और हेरफेर होता था। इस बार हमने पारदर्शी चुनाव देखा जिससे जनता का जनादेश और प्रबल हुआ है। हमने शून्य से इतनी महत्वपूर्ण जीत तक जो छलांग लगाई है, वह आम आदमी पार्टी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए अरोड़ा ने कहा कि अकाली दल और बीजेपी का पूरी तरह से सफाया हो गया है। शहरी क्षेत्रों में भाजपा के दबदबे का भ्रम टूट गया है और जनता ने उन्हें आईना दिखा दिया है। कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा को कई वार्डों में चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार ढूंढने में भी संघर्ष करना पड़ा। आम आदमी पार्टी मजबूत संगठनात्मक संरचना वाली एकमात्र पार्टी थी जिसने हर वार्ड में अपने चुनाव चिन्ह पर उम्मीदवार उतारे।

अरोड़ा ने स्पष्ट किया कि इंडिया ब्लॉक के तहत कांग्रेस के साथ आप का गठबंधन राष्ट्रीय स्तर तक सीमित है। पंजाब में हमारा कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं है। हमारी लड़ाई सीधे तौर पर उनके खिलाफ थी और आगे भी जारी रहेगी।

अरोड़ा ने जीत का श्रेय अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के नेतृत्व को दिया एवं आप के कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों और नेताओं को अथक प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि हम हर वार्ड में अपने प्रदर्शन की समीक्षा करेंगे एवं स्थानीय शासन को मजबूत करने व भविष्य में सुधार के लिए कमियों को दूर करने के लिए काम करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow